40 साल के बाद अंतरिक्ष पर कल 10 जून 2025 को शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे, भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर विशेष खाद्य एवं पोषण प्रयोग करेंगे।
इसरो-डीबीटी अंतरिक्ष और स्थिरता में जीवन के लिए प्रयास: शैवाल और स्पिरुलिना जीवन को बढ़ावा देंगे
अंतरिक्ष जैव प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष जैव विनिर्माण में सहयोग को गति देने के लिए इसरो-डीबीटी संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) का गठन किया गया है।
भारत के होनहार अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 14 दिनों तक स्पेस स्टेशन पर रहेंगे माइक्रो ग्रेविटी में किए जाएंगे 60 वैज्ञानिक अपने-अपने प्रयोग। कई अंतरराष्ट्रीय मिशन की अगुवाई करेंगे शुभांशु शुक्ला। इस पर होंगे पोषण से जुड़े प्रयोग भारत की ओर से पोषण फूड से जुड़े होंगे एक्सपेरिमेंट।भारत के अंतरिक्ष यात्रियों में से एक, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, आगामी एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4) के हिस्से के रूप में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर विशेष खाद्य और पोषण संबंधी प्रयोग करेंगे। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कमांडर पैगी व्हिटसन (यूएसए, पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री); मिशन विशेषज्ञ स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्निएव्स्की (पोलैंड/ईएसए); और मिशन विशेषज्ञ टिबोर कापू (हंगरी/ईएसए) के साथ एक्सिओम-4 मिशन पर मिशन पायलट के रूप में काम करेंगे। नासा के समर्थन से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के बीच सहयोग के तहत विकसित किए गए प्रयोगों का उद्देश्य भविष्य में लंबी अवधि की अंतरिक्ष यात्रा के लिए महत्वपूर्ण अंतरिक्ष पोषण और आत्मनिर्भर जीवन समर्थन प्रणालियों का नेतृत्व करना है। अपने आप में यह पहला आईएसएस प्रयोग सूक्ष्मगुरुत्व और अंतरिक्ष विकिरण के खाद्य सूक्ष्मशैवाल पर पड़ने वाले प्रभाव की जांच करेगा – जो एक उच्च क्षमता वाला, पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य स्रोत है। अध्ययन मुख्य विकास मापदंडों और पृथ्वी की स्थितियों की तुलना में अंतरिक्ष में विभिन्न शैवाल प्रजातियों के ट्रांसक्रिप्टोम, प्रोटिओम और मेटाबोलोम में होने वाले परिवर्तनों पर ध्यान केंद्रित करेगा। इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा रहे और अब 40 वर्ष के पश्चात सुधांशु शुक्ला भारत को करवाणित करने हेतु अंतरिक्ष की यात्रा करने निकल रहे हैं। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को प्रश्नवाचक न्यूज़ टीम की ओर से शुभकामनाएं।