PRASHNAVACHAK NEWS CG-BEMETARA
भारत राष्ट्र के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बेमेतरा जिला की 12वीं कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा मंमगईं ने किया गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की गरिमामई आरोहण। आईइएस प्रतिष्ठा जी ने फ्लैग कोर्ट के पास पहुचकर राष्ट्रपिता गांधी जी एवं भारत माता का सम्मान करते लधु पूजन कर राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया राष्ट्र गान के उपरांत भारत माता का जयघोष के साथ सम्पूर्ण परिसर गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर बेमेतरा जिला प्रशासन के अनेकों अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बेमेतरा जिला मुख्यालय के कलेक्टर रेट परिसर के अलावा नगर के अनेको विद्यालय एवं कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा एवं उनके सहयोगी वार्ड मेंबर्स सीएमओ नरेश वर्मा एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

