PRASHNAVACHAK NEWS- CG Bemetara
3:55 बजे मुख्यमंत्री पहुंचेंगे बेमेतरा और सभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को लगभग 3:55 को बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में जिले को करोड़ों रुपए की विकासात्मक सौगात देंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय विभिन्न विभागों के कुल 52 से अधिक कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री साय 22 कार्यों का भूमिपूजन एवं 30 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। भूमिपूजन कार्यों की कुल लागत 31 करोड़ 65 लाख 22 हजार रुपए, जबकि लोकार्पण कार्यों की कुल लागत 87 करोड़ 37 लाख 17 हजार रुपए है। इसके अलावा और अन्य कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन शामिल हैं इस प्रकार जिले में लगभल कुल 200 करोड़ से अधिक रुपयों के विकास कार्यों का शुभारंभ और समर्पण किया जाएगा। लोकार्पण और भूमिपूजन मे मुख्य रूप से जल संसाधन विभाग, संभाग बेमेतरा, भूमिपूजन संख्या 2 एवं लोकार्पण की संख्या 6 कुल कार्यो की संख्या 8 कुल कार्य की लागत 4089.76 लाख रूपये इसी प्रकार छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कं.लि., संभाग साजा भूमिपूजन की संख्या 1 कार्य की लागत 237.09 लाख रूपये, इसी प्रकार कार्यालय उप संचालक कृषि, भूमिपूजन की संख्या 1 कार्य की लागत 50 लाख लागत रूपये, इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग, संभाग बेमेतरा, भूमिपूजन की संख्या 4 लोकार्पण की संख्या 1 कुल कार्यो की संख्या 5 कुल कार्य की लागत 3638.84 लाख रूपये, इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोकार्पण की संख्या 5 कार्य की कुल लागत 682.90 लाख रूपये, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग संभाग बेमेतरा, लोकार्पण की संख्या 4 कुल कार्य की लागत 1889.26 लाख रूपये, इसी प्रकार जनपद पंचायत बेमेतरा भूमिपूजन की संख्या 3 एवं लोकार्पण की संख्या 2 कुल कार्यो की संख्या 5 कुल कार्यो की लागत 66.99 लाख रूपये, इसी प्रकार जनपद पंचायत बेरला भूमिपूजन की संख्या 2 एवं लोकार्पण की संख्या 1 कुल कार्यो की संख्या 3 कुल कार्यो की लागत 72.40 लाख रूपये, जनपद पंचायत साजा भूमिपूजन की संख्या 3 एवं लोकार्पण की संख्या 1 कुल कार्यो की संख्या 4 कुल कार्यो की लागत 157.64 लाख रूपये, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बेमेतरा, भूमिपूजन संख्या 5 एवं लोकार्पण की संख्या 8 कुल कार्यो की संख्या 13 कुल कार्यो की लागत 359.54 लाख रूपये, इसी प्रकार आदिवासी विकास बेमेतरा लोकार्पण की संख्या 1 कुल कार्य की लागत 191.51 लाख रूपये, इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् बेमेतरा भूमिपूजन की संख्या 1 एवं लोकार्पण की संख्या 1 कुल कार्यो की संख्या 2 कुल कार्यो की लागत 466.43 लाख रूपयें सम्मिलित है।
