PRASHNAVACHAK NEWS: VANDE BHARAT UPDATE
यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, भारतीय रेल्वे ने देश भर के विभिन्न रेलवे ज़ोन में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फ़ैक्टरी में तैयार है और जल्द ही पटरियों पर दौड़ेगी। अंबाला डिवीजन को चंडीगढ़ से उत्तर प्रदेश के इज्जत नगर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मिला है। इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने गोरखपुर से आगरा, लखनऊ से जयपुर और वाराणसी से जबलपुर तक सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनें चलाने का भी निर्णय किया है।
