दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर हेलीकॉप्टर के द्वारा पहुंचेंगे और 2:35 पर प्रस्थान करगे
PRASHNAVACHAK NEWS-CG Bemetara
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जिला बेमेतरा के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर वे नगर पंचायत दाढ़ी में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:25 बजे नगर पंचायत दाढ़ी आगमन प्रस्तावित है। इसके पश्चात वे दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेंगे और जिले को ₹102.67 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें ₹66.91 करोड़ की लागत से 26 कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹35.76 करोड़ की लागत से 22 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्थल पर सुरक्षा, स्वागत एवं व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंध किया गया है। हितग्राही सम्मेलन के छत्तीसगढ़ के सीएम के कार्यक्रम में भारी संख्या में जनता की सम्मिलित होने की संभावना है।